NewsNation Online

FireFly In News

जालना में अभाविप की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

ABVP organized a grand blood donation camp in Jalna

जालना: भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जालना शाखा द्वारा 6 दिसंबर को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पूजन से की गई। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ता और जनकल्याण रक्तपेढी के डॉक्टर उपस्थित रहे.

इस शिविर के सफल आयोजन में अभाविप जालना शाखा के शहर मंत्री गणेश बोंडे, जिला सहसंयोजक प्रतीक कुलकर्णी, अनुराग संगमुले, सचिन उगले, सिद्धेश्वर कलकुंबे, सोहम लांडगे, अजय मस्के, कृष्णा जाजुरे, ओमकार आरदाड और अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा. 

इस भव्य आयोजन ने रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया और समाज में स्वास्थ्य एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहन दिया.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading