War 2 BO 10: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म वार 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को रिलीज़ के बाद मिश्रित समीक्षाएं मिलीं। साथ ही फिल्म का टकराव रजनीकांत की फिल्म कूली से भी हुआ। बावजूद इसके, वार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अब यह ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए लगातार अच्छा कारोबार किया है।
दसवें दिन की कमाई और कुल कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार यानी रिलीज़ के दसवें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़े अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आए हैं। अगर यह सही साबित होते हैं तो फिल्म की कुल कमाई अब तक 214.5 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस तरह वार 2 ने ऋतिक की पिछली फिल्म फाइटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि फाइटर का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 212.79 करोड़ रुपये रहा था।
कृष 3 के रिकॉर्ड की ओर बढ़ती वार 2
214.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब वार 2 ऋतिक रोशन की फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर है कृष 3, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 231.79 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इस सूची में सबसे ऊपर है वार (2019), जिसने कुल 303.34 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था। अब माना जा रहा है कि अगर वार 2 इसी रफ्तार से कमाई जारी रखती है तो जल्द ही यह कृष 3 को भी पीछे छोड़ सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 57.8 करोड़ रुपये हो गई। तीसरे दिन फिल्म ने 33.25 करोड़, चौथे दिन 32.65 करोड़, पांचवें दिन 8.75 करोड़, छठे दिन 9 करोड़, सातवें दिन 5.7 करोड़, आठवें दिन 4 करोड़ और नौवें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म में कीारा आडवाणी भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। उनकी कुछ बोल्ड सीन, खासकर बिकिनी सीन, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। कुल मिलाकर, समीक्षाओं और प्रतिस्पर्धा के बावजूद वार 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हो रही है।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.















