NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

आलिया भट्ट की बोलती बंद करने वाला अविनाश अग्रवाल आखिर कौन है?

आलिया भट्ट की बोलती बंद करने वाला अविनाश अग्रवाल आखिर कौन है?
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के लोकप्रिय शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में नजर आईं। उनके साथ अभिनेत्री शरवरी वाघ भी अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। शो के दौरान कई कॉमेडियंस ने आलिया को रोस्ट किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा स्टैंडअप कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल की रही। उनके एक मजेदार कमेंट ने न केवल दर्शकों को हंसाया बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

एक लाइन से लूट ली पूरी महफिल

शो में जब आलिया भट्ट कुछ बोलने की तैयारी कर रही थीं, तब डोनाल्ड ट्रंप के गेटअप में मौजूद अविनाश अग्रवाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “कोई इन्हें एक स्क्रिप्ट और एक डायरेक्टर दे दो।” इस एक लाइन पर पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठा। आलिया भी इस रोस्ट का हिस्सा बनीं और शो का यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

//www.instagram.com/embed.js

कौन हैं अविनाश अग्रवाल?

अविनाश अग्रवाल कॉमेडी जगत में “इंडियन ट्रंप” के नाम से मशहूर हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की आवाज, हावभाव और एक्सप्रेशन की शानदार मिमिक्री करते हैं। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी उन्होंने खुद को “Indian Trump” लिखा हुआ है। कॉमेडियन होने के साथ-साथ वे राइटर, वॉइस आर्टिस्ट और शो होस्ट भी हैं। थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स से उनका गहरा जुड़ाव रहा है और वे लंबे समय से लाइव परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

200 से ज्यादा लाइव शो कर चुके हैं

टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow के अनुसार अविनाश देशभर में 200 से अधिक लाइव शो कर चुके हैं। उनकी स्टैंडअप कॉमेडी में राजनीतिक व्यंग्य, मिमिक्री और सोशल ऑब्जर्वेशन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। यही वजह है कि वे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता

//www.instagram.com/embed.js

अविनाश अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2.72 लाख फॉलोअर्स हैं और वे सैकड़ों कॉमेडी वीडियो साझा कर चुके हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। लोग लगातार उनके वीडियो देख रहे हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a senior journalist and editor of NewsNationOnline, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues in Maharashtra.