NewsNation Online

FireFly In News

“ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस: इस्लामिक विद्वानों की ऐतिहासिक सभा 29 जनवरी को जालना में”  

“Tajdaar-e-Baghdad Conference: Historic gathering of Islamic scholars to be held in Jalna on January 29”

जालना: आगामी 29 जनवरी 2025 को जालना स्थित दारुल उलूम रजविया लतीफिया मिसबाहुल उलूम, खरपुडी रोड जालना में भव्य “ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया जाएगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मस्जिदे ताजुशरिया की संग-ए-बुनियाद रखी जाएगी और साथ ही जलसा दस्तार-ए-हिफ्ज़ का आयोजन भी किया जाएगा. इस अवसर पर देशभर के प्रतिष्ठित इस्लामिक विद्वान और उलेमा शरीक होकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.  

कॉन्फ्रेंस की खास बातें:

इस आयोजन की जानकारी देते हुए गुलजार मस्जिद के पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में कई सम्मानित इस्लामी विद्वान शिरकत करेंगे.

इस्लाम की अज़ीम शख्सीयत, बिलखुसूस मोईनुल मशाईख औलादे गौसे आज़म, ऑल इंडिया सुन्नी जमिअत उलमा के सदर अल्लामा मोईनुद्दीन अशरफ ( मुंबई )और मुनाज़ीरे अहलेसुन्नत शेरे रज़ा हज़रत अल्लामा मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी मुरादाबादी विशेष रूप से खिताब फरमाएंगे.

नातिया कलाम पेश करने के लिए बेहतरीन आवाज और अंदाज के मालिक  मोहसिन रजा बरेलवी और मौलाना रजब मनकापुरी (यूपी) भी इस खास मौके पर तशरीफ ला रहे हैं.

मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही

कार्यक्रम की अध्यक्षता रजा अकादमी के मराठवाड़ा अध्यक्ष सैय्यद जमील मौलाना करेंगे. कार्यक्रम की निज़ामत मोहम्मद जियाउर्रहमान द्वारा की जाएगी, जबकि संपूर्ण आयोजन मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही की देखरेख में संपन्न होगा.

*विशेष कार्यक्रम:  

  • – मस्जिदे ताजुशरिया की संग-ए-बुनियाद: कॉन्फ्रेंस के दौरान इस ऐतिहासिक मस्जिद की आधारशिला रखी जाएगी.  
  • – जलसा दस्तार-ए-हिफ्ज़: मदरसे में कुरान हिफ्ज करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.  
  • – विशेष नात-ए-पाक: प्रसिद्ध नातख्वां, बरेली शरीफ (यूपी) के हजर मोहसिन रजा विशेष रूप से इस मौके पर उपस्थिति रहेंगे और माहौल को रूहानियत से सराबोर करेंगे.  

*आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर:

मौलाना मिस्बाही ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर मुस्लिम समुदाय में गहरी रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है. यह कार्यक्रम हजरत सैय्यद अहमद शेर सवार एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी  के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा.  

आयोजकों ने सभी अकीदतमंदो से इस ऐतिहासिक कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शरीक होने की अपील की है. कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9423652786 / 8424152786 पर संपर्क किया जा सकता है. इस भव्य आयोजन से मजहबी और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और मुस्लिम समाज को मजहबी शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading