NewsNation Online

FireFly In News

25 वर्षों से 100% परिणाम की परंपरा कायम — सेंट जॉन्स हाई स्कूल, जालना का SSC बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25 वर्षों से शत-प्रतिशत सफलता की परंपरा कायम — सेंट जॉन्स हाई स्कूल, जालना का एसएससी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

जालना: सेंट जॉन्स हाई स्कूल, जालना ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल (SSC Board) परीक्षा 2024-2025 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय पिछले 25 वर्षों से लगातार 100% रिजल्ट देने की परंपरा को सफलता पूर्वक निभा रहा है।

इस वर्ष कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने शानदार सफलता प्राप्त की।

  • आदिति चव्हाण — 93.60% (प्रथम स्थान)
  • साक्षी कर्ण — 93%
  • विराज जयभाये — 89%

विद्यालय के चेअरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो और प्रबंध निदेशिका डॉ. ग्रेस पिंटो ने इस अद्भुत सफलता पर सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों ने भी स्कूल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणादायक सोच और मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के सहयोग और स्कूल प्रबंधन की सकारात्मक सोच को दिया।

यह परिणाम न केवल सेंट जॉन्स हाई स्कूल की शिक्षा प्रणाली की सुदृढ़ता को दर्शाता है, बल्कि भविष्य के लिए भी एक प्रेरणा बनकर सामने आया है।


#StJohnsHighSchool #SSCResult2025 #JalnaEducation #TopSchoolJalna #StudentSuccess #SchoolToppers #100PercentResult #AdarshVidyalay #ShikshaMeinJalna #JalnaNews


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading