NewsNation Online

FireFly In News

खेल से तन-मन स्वस्थ, टीम भावना मजबूत: प्रा. चिंचखेडकर

Sports keep the body and mind healthy, strengthens team spirit: Prof. Chinchkhedkar

जालना : “खेल तन-मन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सांघिक भावना को भी मजबूत बनाते हैं. ए टू ज़ेड स्कूल का कार्य भी ए टू ज़ेड विटामिन की तरह है,” यह विचार प्रा. श्रीकांत चिंचखेडकर ने व्यक्त किए.

ए टू ज़ेड स्कूल में क्रीड़ा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमें प्रा. चिंचखेडकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में मंच पर स्कूल के संचालक सुरेंद्र मुनोत और संचालिका सीमा मुनोत भी उपस्थित रहीं.

प्रा. चिंचखेडकर ने अपने संबोधन में खेलों के शारीरिक और मानसिक लाभों पर जोर दिया. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक जैसे महान व्यक्तियों के उदाहरण देकर खेलों के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन की शुद्धता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल जीवन की चुनौतियों का सामना करने की ताकत प्रदान करते हैं. 

उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी. साथ ही, ए टू ज़ेड स्कूल द्वारा शैक्षणिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाते हैं.

कार्यक्रम में सीमा मुनोत ने आश्वासन दिया कि ए टू ज़ेड स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा. कार्यक्रम का संचालन सुरभि मुनोत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सीमा मुनोत ने किया.

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे, जिन्होंने पूरे आयोजन का आनंद लिया.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading