NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

मॉडल यूनाइटेड नेशंस” में नारायणा स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान 

Narayana School secured first position in “Model United Nations”

जालना – सॉफ्ट स्किल्स संस्थान द्वारा महाराष्ट्र स्तर पर आयोजित “मॉडल यूनाइटेड नेशंस” (MUN) स्पर्धा में जालना के नारायण ई-टेक्नो स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.  

यह प्रतियोगिता तीन स्तरों प्रस्तुतिकरण, वाद-विवाद, और समाधान उपाय पर ऑनलाइन आयोजित की गई. नारायणा ई-टेक्नो स्कूल के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने यूक्रेन की वर्तमान स्थिति और शांति स्थापित करने के उपायों पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी. 

*पुरस्कार और उपलब्धियां:

– पूर्वा धूत के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि (बेस्ट डेलीगेट) का पुरस्कार दिया गया.  

– सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए जालना शाखा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.  

इस प्रतियोगिता में पूर्वा धूत, लब्दी गोधा, अदिति रुणवाल, सारा मिर्जा और तेजस सोलंके ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया.  

इस शानदार उपलब्धि के लिए सहायक प्रबंधक जिया सौदागर, प्राचार्य अर्चना पवार, प्रशासकीय अधिकारी सैयद अहमद, पर्यवेक्षक जी.वी.आर. किरण साबले और महेश श्रीराम समेत स्कूल के शिक्षकों ने विजेता छात्रों को बधाई दी.  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल की यह सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है और छात्रों के समर्पण व शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रमाण है.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading