जालना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिजाऊ ब्रिगेड और संभाजी ब्रिगेड द्वारा मराठा सेवा संघ कार्यालय में महिलाओं और युवतियों के लिए शिवकालीन युद्ध कला और कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण शनिवार (8 मार्च) से शुरू हुआ.
इस कार्यक्रम में संध्या देठे, शीतल तनपुरे, रत्नमाला जाधव, गीता कोल्हे, कविता नागवे, जिजाऊ ब्रिगेड की प्रदेश कार्याध्यक्षा विभावरी ताकट, जिल्हाध्यक्षा सीमा काकडे, शहराध्यक्षा मंजुश्री झोडगे, संभाजी ब्रिगेड महिला आघाड़ी की जिल्हाध्यक्ष दीपाली दाभाड़े, जिला सचिव ज्योति मुजमुले, शहराध्यक्ष सुवर्णा राऊत, शहर उपाध्यक्षा वैशाली घुले, शहर सचिव नम्रता पडोल, प्रशिक्षक क्रांति भूषण यादव, सक्षम के संचालक कल्याण दाभाडकर, भारती कुटे, उषा खांडेभराड, नीता वझरकर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित थीं.

*महिलाओं के आत्मरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर
सक्षम कंप्यूटर के संचालक कल्याण दाभाडकर ने मराठा समाज की युवतियों के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिलाओं को डिजिटल शिक्षा और सायबर सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे.
संध्या देठे ने कहा कि जिजाऊ ब्रिगेड और संभाजी ब्रिगेड का यह प्रयास महिलाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगा.
जिलाध्यक्षा सीमा काकडे-गंगाधरे ने अपने प्रस्ताविक भाषण में कहा कि महिलाओं के आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए इस प्रशिक्षण की पहल की गई है.
इस अवसर पर विभावरी ताकट ने अध्यक्षीय समापन किया, जबकि सूत्रसंचालन मंजुश्री झोडगे ने किया और सुवर्णा राऊत-वाघ ने आभार व्यक्त किया.

*नियुक्ति पत्र वितरण और सांस्कृतिक आयोजन
इस कार्यक्रम में जिजाऊ ब्रिगेड अंबड तालुका अध्यक्षा शोभा वगराल को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इसके अलावा, जिजाऊ ब्रिगेड की जिला पदाधिकारी संतोषी शिरसाठ, मनीषा पाचाग्रे, जाफराबाद तहसिल अध्यक्ष गीता शिरसाठ, अनीता पवार, भाग्यश्री खिल्लारे, विघा शहाणे, सविता मोरे, दीपाली शिंदे, मनीषा भुरेवाल, सोनल शिंदे, पूजा जाधव, राधिका हिरसकर, सुनीता हिरसकर सहित कई महिलाओं ने संगीत कुर्सी खेल का आनंद लिया और रोचक उखाने (मराठी पारंपरिक वचन) भी प्रस्तुत किए.
*शिवकालीन युद्ध कला का विशेष प्रशिक्षण
प्रशिक्षक क्रांति भूषण यादव ने काठी, तलवार, दोरी (रस्सी), ओढ़नी में पत्थर बांधकर आत्मरक्षा, भारतीय व्यायाम पद्धति जैसी पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रशिक्षण देना शुरू किया. यह प्रशिक्षण एक महीने तक चलेगा और इसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जाएंगे.
Launch of Shiva era’s martial arts and computer training!
Unique initiative of Jijau Brigade and Sambhaji Brigade on Women’s Day
#WomenEmpowerment #SelfDefense #ShivkalinWarriorSkills #MartialArtsTraining #CyberSecurity #DigitalTraining #WomenSafety #JijauBrigade #SambhajiBrigade #MarathaWarriorSkills #WomenInTech #ComputerEducation #FightLikeAWarrior #EmpowerWomen #SkillDevelopment #SelfDefenseForWomen #TraditionalMartialArts #CyberAwareness #TrainingForWomen #StrengthAndSkills
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply