NewsNation Online

FireFly In News

कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में महापरिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Heartfelt tribute on Mahaparinirvana Day at Kothari International School

जालना: भारतीय संविधान के शिल्पकार, महामानव, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 68वीं महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शुक्रवार (दिनांक 06) को कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष विनयकुमार कोठारी ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के मानवतावादी विचारों, उनके संघर्ष और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर के विद्यार्थी जीवन और उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुद्धिमता के योगदान को याद रखने का संदेश दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का पूजन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर प्राचार्या मार्लिन मन्नास, सुभाष देठे, प्राजक्ता देवकुले, तुकाराम मार्कंडेय, राजेश रोटे, श्याम कदम, उषा गायकवाड़, कल्पना भालेराव, सुजाता भोसले, जयश्री पवार, नंदिनी अग्रवाल, पूजा दुर्गम, ज्योति मालोदे सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading