NewsNation Online

FireFly In News

श्रीमती दानकुँवर हिंदी कन्या विद्यालय में दसवीं और बारहवीं की छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न

Farewell ceremony of 10th and 12th class students was held at Smt. Dankunwar Hindi Girls School

जालना – श्रीमती दानकुँवर हिंदी कन्या विद्यालय और कनिष्ठ महाविद्यालय में दसवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष महेंद्रबाबू गुप्ता, सचिव मुकेश अग्रवाल, कार्यकारी समिति सदस्य विनोद अग्रवाल, मुख्याध्यापिका गायत्री शुक्ला, पर्यवेक्षक राजेश देशपांडे, नूरजहाँ बेग, सीमा नादरे, किरण शर्मा और सतीश संचेती मंच पर उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का प्रास्ताविक चंद्रकांत दायमा ने किया. इस दौरान छात्राओं कु. रोहिणी ठाकुर, कु. ऋतिका कुशवाहा, मानसी भुरेवाल और महिमा भुरेवाल ने अपने विचार साझा किए और विद्यालय में बिताए गए क्षणों को याद किया.

संस्थान के अध्यक्ष महेंद्रबाबू  गुप्ता और सचिव मुकेश  अग्रवाल ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरक मार्गदर्शन दिया. मुख्याध्यापिका  गायत्री शुक्ला और पर्यवेक्षक राजेश देशपांडे ने परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर मार्गदर्शन दिया, साथ ही सही अध्ययन तकनीकों पर भी चर्चा की. शिक्षिकाओं नूरजहाँ बेग और सीमा नादरे ने भी छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए.

इस अवसर पर विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जैन ने किया.

विदाई समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपने शिक्षकों और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading