NewsNation Online

FireFly In News

श्रीमती दानकुंवर हिंदी कन्या विद्यालय में वीर बाल दिवस मनाया

Brave Children’s Day was celebrated at Smt. Dankunwar Hindi Girls School

जालना: दिनांक 26 दिसंबर 2024 को श्रीमती दानकुंवर हिंदी कन्या विद्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक राजेश देशपांडे अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रमुख अतिथियों के रूप में  सतीश संचेती और जयमाला राठी मंच पर उपस्थित थे.

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से वीर बालकों के साहस और त्याग को जीवंत किया:  दृष्टि पंचारिया ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित कविता प्रस्तुत की. शिफा पठान ने वीर बाल दिवस के महत्व को समझाया.  चेतना डबलीपुरम  ने वीर बालकों पर आधारित कविता का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया.  खुशी राजपूत ने वीर बालकों के जीवन प्रसंग को एकपात्री संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया. 

अध्यक्ष  राजेश देशपांडे और  सतीश संचेती ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्राओं को साहिबजादा जोरावर सिंह  और साहिबजादा फतेह सिंह के देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता के प्रेरक जीवन प्रसंगों से अवगत कराया. 

कार्यक्रम का संचालन शिल्पा पारिख ने कुशलता से किया और आभार किरण शर्मा ने माना. इस आयोजन ने छात्राओं को वीर बालकों के त्याग और बलिदान की अनमोल शिक्षाओं से प्रेरित किया.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading