Art Exhibition at Podar International School: Students’ creativity on display
जालना स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 18 जनवरी 2025 को वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया। इस वर्ष की प्रदर्शनी की थीम “आर्ट इन्स्पिरेशन” रही, जिसमें कला के सात महत्वपूर्ण तत्व – रंग, रेखा, आकार, छाया, बनावट, यथार्थ दृष्टिकोण, और कला का इतिहास – को विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं में खूबसूरती से उतारा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य जे. हेनरी डेविड ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने न केवल विभिन्न कला शैलियों का प्रदर्शन किया, बल्कि उन्होंने विभिन्न देशों की कला, परिधान और खानपान को भी अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध चित्रकारों की शैलियों का अध्ययन कर अपनी कलाकृतियों में उसे बारीकी से समाहित किया, जिससे उनकी रचनात्मकता और मेहनत की झलक साफ नजर आई। इन उत्कृष्ट कृतियों को प्राचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा।

कार्यक्रम की सफलता में उपप्राचार्या मनीषा गवारे, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गुजराथी, कार्यक्रम समन्वयक रितेश बोर्ड, और कला शिक्षक संदीप आहेर, योगेश लहाने, महिंद्र इंगोले समेत सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
- Nagpur Latest News: Metro, Drought, Safety and Infrastructure UpdatesNagpur’s latest updates include Metro Phase 2, drought relief, women safety measures, water infrastructure and regional development.
- Nagpur Civic Update: NMRDA Projects Target New Housing and Infrastructure CorridorsNMRDA’s project pipeline includes housing, infrastructure and public-development works across the Nagpur metropolitan region.
- Nagpur Crime News: Police Investigate Alleged ₹10 Lakh Medical Admission FraudPolice in Nagpur are investigating an alleged medical-admission fraud in which a family reportedly lost ₹10 lakh.
- Nagpur Science Update: LIGO-India Could Join Global Gravitational-Wave NetworkLIGO-India could become part of a global gravitational-wave network as India expands its role in advanced physics research.
- Nagpur Law Student Wins Best Mooter Award at National CompetitionMNLU Nagpur student Kabir Gajanan Janbhor received the Best Mooter Award at a national moot court competition.

