ITR Filing 2025: आकलन वर्ष (AY) 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। इस बार रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है और अब इसकी डेडलाइन में 10 दिन से भी कम का समय बचा है। अब तक देशभर के करदाताओं द्वारा 4.66 करोड़ से अधिक ITR दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से 3.23 करोड़ रिटर्न पहले ही प्रोसेस हो चुके हैं। टैक्स विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आखिरी समय पर रिटर्न फाइल करने से बचना चाहिए, क्योंकि उस समय पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। यदि आप खुद अपना रिटर्न भर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका रिटर्न सही तरीके से दाखिल हुआ है या नहीं। इसके लिए कुछ आसान तरीके उपलब्ध हैं, जिन्हें जानना हर करदाता के लिए फायदेमंद होगा।
ITR-V से जांचें फाइलिंग का सबूत
रिटर्न दाखिल करने के बाद आयकर विभाग एक अकनॉलेजमेंट फॉर्म (ITR-V) जारी करता है। यह फॉर्म इस बात का सबूत होता है कि आपका रिटर्न सफलतापूर्वक जमा हो गया है। इसे चेक करने के लिए करदाता को आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करना होता है। इसके बाद ‘e-file’ → ‘Income Tax Returns’ → ‘View Filed Returns’ पर जाकर अपने दाखिल किए गए रिटर्न को देखा जा सकता है। यहां से ITR-V डाउनलोड कर उसमें दी गई जानकारी जैसे कि पैन नंबर, आकलन वर्ष, फाइलिंग की तारीख और रिटर्न का स्टेटस चेक करना चाहिए। यदि यह सब कुछ सही है, तो समझिए कि आपका रिटर्न सफलतापूर्वक दाखिल हो चुका है।

रिटर्न वेरिफिकेशन करना है बेहद जरूरी
ITR दाखिल करने के बाद सिर्फ फॉर्म भरना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका ई-वेरिफिकेशन करना भी जरूरी है। पोर्टल पर आपका फाइलिंग स्टेटस या तो ‘Successfully e-verified’ दिखना चाहिए या फिर ‘ITR filed and pending verification’। यदि वेरिफिकेशन पेंडिंग है तो इसे तुरंत पूरा करना चाहिए। करदाता आधार OTP, नेट बैंकिंग, डिमैट अकाउंट के जरिए इसे ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा, साइन किया हुआ ITR-V फॉर्म CPC बेंगलुरु को भेजकर भी वेरिफिकेशन पूरा किया जा सकता है। ध्यान रहे कि यदि 30 दिन के अंदर वेरिफिकेशन नहीं किया गया तो आपका ITR अमान्य (invalid) माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: ₹3,000 से कम की बेस्ट स्मार्टवॉच 2026: शादी सीज़न गिफ्ट के लिए ₹1,399 से ₹2,999 तक 8 भरोसेमंद विकल्प
रिफंड और बैंक डिटेल्स की जांच भी जरूरी
जो करदाता इनकम टैक्स रिफंड का दावा कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है कि पोर्टल पर दी गई उनकी बैंक डिटेल्स सही और प्री-वैलिडेटेड हों। खाते का नंबर और IFSC कोड सही होना चाहिए, वरना रिफंड अटक सकता है। रिफंड का स्टेटस आप NSDL रिफंड पोर्टल या इनकम टैक्स वेबसाइट पर ट्रैक कर सकते हैं। अगर रिफंड में देरी हो रही है, तो इसके पीछे गलत बैंक डिटेल्स या TDS में गड़बड़ी हो सकती है। सही बैंक डिटेल्स और समय पर वेरिफिकेशन के साथ करदाता न केवल अपनी टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं बल्कि रिफंड भी बिना किसी परेशानी के समय पर प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
➤ South America’s Lithium Triangle: Why Argentina, Bolivia and Chile Matter for Batteries
➤ US–Canada Tariff Battle Reaches Court as Importer Challenges 50% Duties
➤ JPMorgan Misses Profit Estimates as US Bank Earnings Paint Mixed Picture
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.















