NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

Gold Price Today: फिर घटे सोने के दाम, चांदी ने लगाई छलांग, ये रही ताजी कीमत

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

इस सप्ताह सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. दूसरी ओर चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट आई जिसके बाद इसकी कीमत 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

Gold Price Today: Gold prices fell again, silver jumped, here is the latest price

वहीं चांदी के भाव में 2,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद इसकी कीमत 92,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमत 79,200 रुपये जबक‍ि चांदी की कीमत 90,000 रुपये थी. कारोबारियों का कहना है कि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी की मुख्य वजह इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी है.

MCX पर क्या रहा हाल?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 146 रुपये बढ़कर 76,833 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 1,252 रुपये या 1.38 फीसदी बढ़त के साथ 92,061 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी आई है. कॉमेक्स सोना वायदा 7.40 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 2,665.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, “पिछले सेशन में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखी गई. यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ब्रिक्स समूह के देशों पर भारी ट्रैफिक लगाने की धमकी के बाद आई है. ट्रंप की धमकी के बाद ब्रिक्स देशों की करेंसी कमजोर हुई जिसके बाद डॉलर को काफी मजबूती मिली.”

मोदी ने कहा ट्रंप के बयान के बाद रुपये में और गिरावट आई जिससे यह अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा अबंस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग के बेहतर पीएमआई आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली जिससे सोने की कीमत स्थिर रही है.

सोना चाँदी भाव


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights