NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना बैंक घोटाला: 23 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन की कस्टडी

जालना मर्चेंट्स बैंक पर RBI की कार्रवाई | निकासी बंद, 5 लाख तक सुरक्षित
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

जालना मर्चेंट बैंक घोटाला: 23.33 करोड़ की ठगी में मुख्य आरोपी रायचंद कुरंगल गिरफ्तार, 8 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर

फर्जी वेयरहाउस रसीदों पर किसानों के नाम से बांटे गए कर्ज, जांच में गायब मिला गिरवी माल

जालना: जालना मर्चेंट बैंक में सामने आए 23 करोड़ 33 लाख रुपये के बहुचर्चित घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रायचंद सखाराम कुरंगल को अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे 8 दिन की पुलिस हिरासत (पीसीआर) में भेजने का आदेश दिया।

पुलिस जांच के अनुसार, पंचमुखी वेयरहाउस के संचालक रायचंद कुरंगल ने जालना मर्चेंट बैंक के साथ समझौता कर किसानों के कृषि उत्पाद वेयरहाउस में जमा कराने और उसके बदले रसीद जारी करने की व्यवस्था बनाई थी। इन रसीदों के आधार पर बैंक की विभिन्न शाखाओं—न्यू मार्केट यार्ड जालना, भोकरदन, अंबड, देऊलगांव राजा, गेवराई और मंठा—से कुल 177 खातेदारों को कर्ज वितरित किया गया। इनमें से 133 खातेदार बाद में कर्ज न चुकाने के कारण डिफॉल्टर हो गए।

बैंक द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद जब कर्ज की वसूली नहीं हो सकी, तो नियमों के अनुसार गिरवी रखे गए माल की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आरोपी और संबंधित कर्जदारों ने इसमें बाधा डालकर नीलामी को रुकवा दिया। इसके बाद जब बैंक अधिकारियों ने वेयरहाउस में जमा माल का निरीक्षण करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने करीब दो महीने तक लगातार टालमटोल की।

संदेह गहराने पर की गई जांच में खुलासा हुआ कि वेयरहाउस में वह माल मौजूद ही नहीं था, जिसे गिरवी दिखाकर कर्ज लिया गया था। इस मामले में बैंक के महाप्रबंधक की शिकायत पर चंदनझीरा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जालना के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे श्रीगोंदा से गिरफ्तार किया।

आज आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले की जांच जारी है और इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालना अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी तथा आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सुरेश उनवणे के मार्गदर्शन में की गई।

इस अभियान में सहायक पुलिस निरीक्षक मिथुन घुगे, पुलिस उप निरीक्षक शैलेश म्हस्के तथा पुलिस कर्मी गोकुलसिंह कायटे, समाधान तेलंग्रे, किरण चव्हाण, अंबादास साबले, गजानन भोसले, विष्णु कोरडे, ज्ञानेश्वर खुने, रविंद्र गायकवाड, श्रेयस वाघमारे, चालक पाठक मेजर तथा महिला कर्मी जयश्री निकम और मंदा नाटकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related News

भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें:
Ministry of Home Affairs

जालना मर्चेंट्स बैंक पर RBI की कार्रवाई | निकासी बंद, 5 लाख तक सुरक्षित
जालना मर्चेंट्स बैंक पर RBI की कार्रवाई | निकासी बंद 5 लाख तक सुरक्षित

जालना बैंक घोटाला

जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.