भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया। सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बनने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने फैंस, शुभचिंतकों और सीनियर खिलाड़ियों का आभार जताया।
सबसे कम उम्र में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड बनाया और इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। लंबे समय से क्रिकेट जगत के दिग्गज और फैंस उनके डेब्यू की मांग कर रहे थे।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक संदेश
डेब्यू मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,
“इतने सारे संदेशों से मैं अभिभूत हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स का उनके लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के लिए मैं सचमुच आभारी हूं।”
उन्होंने आगे लिखा,
“मैं हर पल, हमेशा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा। हर चीज के लिए शुक्रिया, आप सभी का शुक्रिया।”
डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
अपने पहले इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए। वह स्पिनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आगे बढ़े, लेकिन गेंद को मिस कर गए और स्टंप आउट हो गए।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
क्रिकेट जगत की उम्मीद बने वैभव
हालांकि डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ पहले ही उन्हें नियमित मौका देने की वकालत कर चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में वह अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाएंगे।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



























Leave a Reply