NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

ICC Player Of The Month: इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल को जुलाई का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ मिला

ADVERTISEMENT
दीपावली पाडवा निमित्त हार्दिक शुभेच्छा - आमदार अर्जुनराव खोतकर (जाहिरात)
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

ICC Player Of The Month: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी का दमखम दिखाते हुए टीम के सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे। गिल की लाजवाब पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 2-2 से बराबर की। उनके इसी शानदार प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जुलाई 2025 के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस खिताब के लिए उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर विआन मुल्डर से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन गिल ने बाजी मार ली।

गिल की धमाकेदार बल्लेबाज़ी

25 वर्षीय शुभमन गिल ने जुलाई 2025 में तीन टेस्ट मैचों में कुल 567 रन बनाए और उनका औसत रहा शानदार 94.50। इस दौरान उन्होंने एक यादगार दोहरा शतक भी लगाया। बर्मिंघम में खेली गई उनकी दोहरी शतकीय पारी को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज़ में गिल ने केवल रन ही नहीं बनाए बल्कि परिस्थितियों के हिसाब से मैच का रुख भी बदला। उनकी बल्लेबाज़ी ने भारत को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान के तौर पर पहला बड़ा अवॉर्ड

अवॉर्ड जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, “जुलाई के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए खास इसलिए भी है क्योंकि मैंने यह पुरस्कार बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट सीरीज़ प्रदर्शन के आधार पर जीता है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक मेरे करियर के सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा। मैं इस अवॉर्ड के लिए मुझे चुनने पर जूरी का धन्यवाद करता हूं।” इससे पहले गिल फरवरी 2025, जनवरी 2023 और सितंबर 2023 में भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं। वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने यह अवॉर्ड चार बार जीता है।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान

इंग्लैंड दौरे पर गिल का बल्ला लगातार रन उगलता रहा। उन्होंने सीरीज़ के पहले मैच में शतक जड़ा, हालांकि वह मुकाबला भारत पांच विकेट से हार गया। इसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर टीम को 336 रन से जीत दिलाई। यह उपलब्धि हासिल करते हुए गिल इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए। पूरी सीरीज़ में उन्होंने पांच मैचों में कुल 754 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल रहे। उनका यह प्रदर्शन न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a senior journalist and editor of NewsNationOnline, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues in Maharashtra.