NewsNation Online

FireFly In News

रमजान की नूरानी शाम में
आज जालना की दरगाह से बरसेगी रहमत

– हज़रत जानुल्लाह शाह बाबा के दस्तरखान पर होगा खास इफ्तार

रमजान की नूरानी शाम में आज जालना की दरगाह से बरसेगी रहमत

हज़रत जानुल्लाह शाह बाबा के दस्तरखान पर होगा खास इफ्तार, कुरान शरीफ के दीदार का मुकद्दस मौका

जालना: रमजानुल मुबारक का 21वां रोजा जालना शहर के लिए एक रूहानी अहमियत रखता है। इस पाक मौके पर हज़रत जानुल्लाह शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ में सालाना इफ्तार-ए-आम का भव्य आयोजन किया जाता है, जहां रोजेदारों को बाबा के दस्तरखान पर इफ्तार करने की सआदत हासिल होती है।

इस क्रम में शनिवार को 21 रोज़े के उपलक्ष में दरगाह परिसर में भाव विस्तार का आयोजन किया गया है। इस पाक दिन की एक और खासियत यह है कि अकीदतमंदों को हज़रत जानुल्लाह शाह बाबा द्वारा अपने मुबारक हाथों से लिखी गई मुकद्दस कुरान शरीफ के दीदार का भी मौका मिलता है।

इस नायाब तौहफा-ए-रूहानी को देखने के लिए दूर-दराज़ से बड़ी तादाद में जायरीन दरगाह शरीफ तशरीफ लाते हैं। इस मुबारक मौके को दरगाह शरीफ में उर्स-ए-खास के रूप में भी मनाया जाता है।

इफ्तार के वक़्त हजारों रोजेदार एक साथ दुआओं और इबादतों में मशगूल होकर अल्लाह रब्बुल इज्ज़त का शुक्र अदा करते हैं। दरगाह के खादिम मोहम्मद जावेद मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि यह परंपरा हज़रत जानुल्लाह शाह बाबा के दौर हयात से चली आ रही है, जब रमजान में लंगर और इफ्तार का सिलसिला शुरू हुआ था।

गौरतलब है कि 21वां रमजान, हज़रत अली की शहादत का दिन भी है, जिसे यादगार बनाते हुए हज़रत जानुल्लाह शाह बाबा ने इसे इबादत, खिदमत और इत्तेहाद का दिन बनाया।

दरगाह की मस्जिद के इमाम हाफिज अनीस, मोहम्मद जावेद, शेख उरुज मैकेनिक सहित अन्य अजीज हस्तियों ने तमाम शहरवासियों और अकीदतमंदों से इस रूहानी मौके पर दरगाह में शिरकत करने की पुरखुलूस दावत दी है।

#Ramzan2025 #JalnaDargah #Iftar #HazratJanullahShahBaba #QuranShareef #21Ramzan #RoohaniMahfil #UrsKhaas #JalnaNews #IslamicEvent




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading