NewsNation Online

FireFly In News

कैलाश बोराडे मारपीट प्रकरण: 10 मार्च को कलेक्टर कार्यालय पर ओबीसी समाज का विशाल मोर्चा

Kailash Borade assault case: A massive rally of OBC community at the Collector’s office on March 10

जालना: भोकरदन तहसील के आन्वा गांव में कैलाश बोराडे के साथ हुई क्रूर मारपीट की घटना के विरोध में समस्त ओबीसी समाज ने 10 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालने की घोषणा की है.

ओबीसी समाज के नेता दीपक बोराडे ने जानकारी देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के दिन मेंढपाल समाज के युवक कैलाश बोराडे को अमानवीय रूप से प्रताड़ित कर बेरहमी से पीटा गया. यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली और अत्यंत निंदनीय है. ओबीसी समाज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसी मांग को लेकर ओबीसी समाज के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की है.

सोमवार को जालना शहर के शासकीय विश्रामगृह में ओबीसी समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता नवनाथ वाघमारे, वंचित बहुजन आघाडी के जिलाध्यक्ष डेविड घुमारे, रामप्रसाद थोरात, राजेंद्र वांजुले, सुंदरलाल बगीनवाल और वंचित बहुजन आघाडी के जिला महासचिव प्रशांत कसबे समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस बैठक में कैलाश बोराडे को न्याय दिलाने के लिए 10 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकालने का निर्णय लिया गया. इस मोर्चे में पीड़ित कैलाश बोराडे का परिवार तथा महाराष्ट्र के समस्त ओबीसी समाज के नेता एकजुट होंगे.

*मोर्चे को वंचित बहुजन आघाडी का समर्थन

भोकरदन तहसील के आन्वा गांव में कैलास बोराडे के साथ हुई क्रूर मारपीट के विरोध में 10 मार्च को ओबीसी समाज द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित मोर्चे को वंचित बहुजन आघाडी ने समर्थन दिया है. आघाडी के जालना जिला अध्यक्ष डेविड घुमारे ने बताया कि उनके संगठन के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस मोर्चे में शामिल होंगे.

घटनाक्रम की निंदा करते हुए वंचित बहुजन आघाडी और ओबीसी समन्वय समिति ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वंचित बहुजन आघाडी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से 10 मार्च के मोर्चे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की है.




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading