NewsNation Online

FireFly In News

जालना जिला परिषद कार्यालय में सनसनी — गांव में पानी न मिलने से युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

जालना जिला परिषद कार्यालय में सनसनी — गांव में पानी न मिलने से युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

जालना : जल संकट की गंभीर समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के विरोध में जालना जिला परिषद कार्यालय में 15 अप्रैल 2025 को एक युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना घनसावंगी तहसील के मच्छिंद्रनाथ चिंचोली गांव की है, जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे और भ्रष्टाचारग्रस्त कार्यों के कारण पिछले दो महीनों से पीने के पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है। इसके अलावा पिछले 15 वर्षों से गांव में जलापूर्ति समस्या को स्थाई रूप से हल भी नहीं किया गया है।

आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप

गांव के निवासी सुंदर मुलक ने बार-बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान न मिलने पर जालना जिला परिषद कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

हालांकि, मौके पर समय रहते पुलिस पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस घटना के बाद जिला परिषद कार्यालय में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे गांव के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी

प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन घटना ने शासन-प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।


© http://www.newsnationonline.com सर्वाधिकार सुरक्षित

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading