NewsNation Online

FireFly In News

आनंद सुराणा द्वारा जालना में भगवान महावीर स्मारक निर्माण की मांग, कलेक्टर ने दिए सकारात्मक संकेत

आनंद सुराणा द्वारा जालना में भगवान महावीर स्मारक निर्माण की मांग, कलेक्टर ने दिए सकारात्मक संकेत

जालना : जालना शहर में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर समाजसेवी आनंद सुराणा ने जिलाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल से मुलाकात कर महावीर चौक पर भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा एवं स्मारक निर्माण की मांग प्रस्तुत की।

यह मांग गुरु गणेश तपो धाम, जालना में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण जैन समाज की ओर से की गई। आनंद सुराणा ने अपने निवेदन में कहा कि भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा जालना की शांति, अहिंसा व संयम की पहचान बनेगी।

इस महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पर जिलाधिकारी पांचाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि स्मारक समिति की रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्ताव शासन स्तर तक भेजा जाएगा। उन्होंने नियमों का पालन करते हुए सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।

इस भव्य आयोजन में चातुर्विध संघ के साधु-साध्वीवृंद, समाज अध्यक्षगण, विश्वास मंडल, महिला मंडल, युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में 9 एवं 10 अप्रैल को सकल जैन समाज जालना द्वारा विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों से समाज में धर्म, करुणा और सेवा भावना को नई गति मिली।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading