Green signal given to 100 crore solar power project in Jalna, 50 crores approved for first phase
जल आपूर्ति और बिजली खर्च कम करने की दिशा में बड़ा कदम
जालना: जालना नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग और विद्युत विभाग के वार्षिक बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से 70 एकड़ में फैली 15 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी. इस परियोजना पर कुल 100 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है, जिसमें से पहले चरण के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है. यह जानकारी विधायक अर्जुन खोतकर ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.
खोतकर ने बताया कि जालना नगर निगम का वार्षिक बिजली खर्च 50 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसे सौर ऊर्जा के उपयोग से कम किया जा सकता है. इससे बचाए गए धन का उपयोग शहर के विभिन्न विकास कार्यों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में प्रथम किस्त के रूप में 50 करोड़ रुपये नगर निगम को हस्तांतरित किए जाएंगे
*चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
विधायक खोतकर ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने मतदाताओं से कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का वादा किया था, जिसमें जल आपूर्ति की समस्या को प्राथमिकता दी गई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति और बिजली खर्च को नियंत्रित करने के लिए यह सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की जा रही है.
*घाणेवाडी जलाशय के पास 70 एकड़ में सौर ऊर्जा संयंत्र
जालना तहसिल के घाणेवाडी जलाशय के पास 70 एकड़ में 15 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा. इसके लिए ‘मेडा’ संस्था के माध्यम से तकनीकी सर्वेक्षण किया गया है, और जल्द ही निविदा जारी की जाएगी.

*जलापूर्ति के लिए हर महीने 2.5 करोड़ रुपये का बिजली खर्च
फिलहाल, जालना शहर को जायकवाड़ी और घाणेवाडी जलाशयों से प्रतिदिन 23 दशलक्ष घनमीटर पानी उपलब्ध कराया जाता है. भविष्य में बढ़ती जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिदिन 50 दशलक्ष घनमीटर से अधिक पानी उठाने की योजना है, जिससे हर महीने लगभग 2.5 करोड़ रुपये का बिजली खर्च आएगा.नगर निगम के लिए यह खर्च वहन करना कठिन है, इसलिए सौर ऊर्जा परियोजना को प्राथमिकता दी गई है.
इस अवसर पर पंडितराव भुतेकर, गणेश राऊत, विष्णु पाचफुले, अमोल राऊत, फेरोजलाला तांबोली, गणेश सुपारकर, एडवोकेट भास्कर मगरे, मेघराज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
- U.S. National Parks Prepare for Fall VisitorsU.S. National Parks Prepare for Fall Visitors — latest United States news, key details and current developments.
- U.S. Fall Travel Season Brings Foliage TourismU.S. Fall Travel Season Brings Foliage Tourism — latest United States news, key details and current developments.
- U.S. Space Industry Tracks Starship Flight DataU.S. Space Industry Tracks Starship Flight Data — latest United States news, key details and current developments.
- U.S. Energy Policy Debate Expands Beyond OilU.S. Energy Policy Debate Expands Beyond Oil — latest United States news, key details and current developments.
- U.S. Housing Affordability Faces Interest Rate PressureU.S. Housing Affordability Faces Interest Rate Pressure — latest United States news, key details and current developments.
