NewsNation Online

FireFly In News

वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा: पं. मनोजजी त्रिवेदी के श्रीमुख से 29 अक्टूबर से आरंभ

विप्र फाउंडेशन की पहल: वृंदावन में पं. मनोजजी त्रिवेदी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 29 अक्टूबर से

जालना (प्रतिनिधि) — श्री जी भागवत सेवा समिति और विप्र फाउंडेशन, जालना के संयुक्त तत्वावधान में श्रीधाम वृंदावन में 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का अमृतमय वाचन हैदराबाद के प्रसिद्ध भागवताचार्य एवं प्रवचनकार पं. मनोजजी त्रिवेदी (श्रीमाली) द्वारा किया जाएगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक लाला बद्रीप्रसाद सेवा सदन, वृंदावन में होगी। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह, नंदोत्सव तथा अवतार कथाओं जैसे अनेक भक्तिमय प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

विशेष तिथियाँ और आयोजन

  • 3 नवंबर – नंदोत्सव | आयोजन : श्यामा सतीश व्यास (छत्रपति संभाजीनगर)
  • 4 नवंबर – कृष्ण-रुक्मिणी विवाह | आयोजन : नवीनचंद्र राजेंद्रकुमार शर्मा
  • 5 नवंबर – समापन व महाप्रसाद | आयोजन : वंदना दीपक व्यास, ईला मिथुन व्यास, नेहा रितेश व्यास, अंजली सुनील ओझा और ज्योति चंद्रुजी

इस अवसर पर श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार सहित इस पावन कथा का श्रवण कर दिव्य आनंद प्राप्त करें।

कार्यक्रम के आयोजन में श्री जी भागवत सेवा समिति के दिलीप व्यास, चंद्रप्रकाश श्रीमाली, दीपेश व्यास, सूर्यप्रकाश श्रीमाली, नवीनचंद्र शर्मा तथा विप्र फाउंडेशन जालना के अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीमाली, सचिव विजयकुमार व्यास, कोषाध्यक्ष ललित बिजावत, जिला समन्वयक रामनिवास गौड़, पवन जोशी, कैलाश खंडेलवाल, किशोर मिश्रा, विनोद दायमा, चंद्रकांत शर्मा, उमेश पंचारिया, युवा मंच अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष जया शर्मा, मंजू श्रीमाली, अरुणा पारिख और मधु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading