सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनीता बाफना का व्याख्यान
रोटरी क्लब ऑफ जालना मिडटाउन की ओर से सोमवार, 18 अगस्त को सायं 5 बजे होटल सैफ्रोन में सुप्रीम कोर्ट की निबंधित अधिवक्ता (Advocate on Record) एड. अनीता बाफना का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया है। इस अवसर पर वे “लिटिगेशन मैनेजमेंट और भारतीय न्यायव्यवस्था” विषय पर मार्गदर्शन करेंगी।
क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलताओं को सरल रूप में समझाना और मुकदमों के प्रभावी प्रबंधन पर दिशा-निर्देश प्रदान करना है। एड. बाफना लिटिगेशन की जीवनयात्रा (लाइफसाइकिल) से लेकर उसके व्यवस्थापन तक के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगी।
इसके साथ ही भारतीय न्याय प्रणाली की कामकाज की पद्धति, उसमें निहित चुनौतियाँ और उनका आम नागरिकों पर प्रत्यक्ष प्रभाव भी अपने अनुभवों के आधार पर समझाएँगी।
कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाने का आवाहन परियोजना प्रमुख एड. महेश धन्नावत, अध्यक्ष अंकित अजय अग्रवाल और सचिव राजनंदनी राठौर ने संयुक्त रूप से किया है।


