सतीश पंच का ऐलान: गलत बिजली बिलों के खिलाफ महावितरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
जालना जिले में महावितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल थमाकर उन पर लाखों रुपये की बकाया राशि थोपे जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य और जालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पंच ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि “उपभोक्ताओं के न्याय के लिए हम डटकर लड़ाई लड़ेंगे।”
इस मामले में जिला उपभोक्ता मंच के वी/कवि काॅ: एड. महेश धन्नावत ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें मांग की गई है कि गलत बिलों की त्वरित और सख्त जांच की जाए तथा प्रभावित उपभोक्ताओं को तुरंत राहत दी जाए।
शिकायत का सार — जिन उपभोक्ताओं का मासिक बिल सामान्यतः 3,000—3,500 रुपये आता था, उन्हें अचानक 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की थकबाकी के बिल थमा दिए गए।
शिकायत के अनुसार बिना किसी पूर्वसूचना के पुराने मीटरों की बकाया राशि सीधे नए बिलों में जोड़ी गई, जिससे उपभोक्ताओं पर अनुचित दबाव बढ़ गया। उपभोक्ता आयोग के पूर्व निर्णयों में ऐसी बिलिंग अमान्य ठहराई जा चुकी है, फिर भी महावितरण ने नियमों की अनदेखी की है।
मामला और गंभीर तब बना जब छत्रपति संभाजीनगर से आए विशेष दल ने लगभग 1,153 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिससे त्योहारों के समय हजारों परिवार अंधेरे में रह गए।
सतीश पंच ने स्पष्ट कहा है कि यदि जिला प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर गलत बिलों की जांच व सुधार नहीं करता है, तो व्यापारी महासंघ एवं उपभोक्ता संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे।
यह घटनाक्रम महावितरण की कार्यप्रणाली में संभावित अनियमितताओं की ओर इंगित करता है तथा उपभोक्ताओं के साथ हुये अन्याय को उजागर करता है।

- विश्व मधुमेह दिवस पर जालना के डॉ. राजेश सेठिया का सम्मान, एक लाख की जांचविश्व मधुमेह दिवस पर रुबी हॉस्पिटल के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सेठिया को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सम्मानित किया गया।
- जालना में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, चौक को नाम और भव्य पुतले का ऐलानजालना के कसबा में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। उपमहापौर राजेश राउत ने शहर के एक चौक को उनका नाम देकर भव्य पुतला लगाने की घोषणा की।
- गंगा कदम की नाबाद 122 रनों की पारी, मराठवाड़ा दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट का चैंपियनजालना में पहली राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कप्तान गंगा कदम की नाबाद 122 रनों की पारी से मराठवाड़ा ने विदर्भ को 19 रन से हराया।
- बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जालना में भाजपा ने किया नमनभगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा जालना महानगर की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष भास्कर आबा दानवे मौजूद रहे।
- जालना के विसर्जन कुंड पर उत्तर भारतीयों ने उत्साह से मनाया छठ पूजा पर्वजालना के विसर्जन कुंड पर उत्तर भारतीय नागरिकों ने छठ पूजा बड़े उत्साह से मनाई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और महापौर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















