7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव; वेरूल में आयोजित प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
जालना (प्रतिनिधि). छत्रपति संभाजीनगर जिले के वेरूल में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित राज्यस्तरीय शस्त्रांग मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जालना जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए. इनमें 7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं. राज्यभर से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों के बीच जालना के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सफलता हासिल की.
सात स्वर्ण पदक विजेता
प्रतियोगिता में जालना के स्वस्ती राहुल पांडे, देवांश गोविंद मुंदडा, आतिफ अंसार सिद्दीकी, मुजक्किर करम शेख, फराज एजाज खान, अली अवद बकारा और अरकम फिरोज मदनी ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए.
चार रजत और एक कांस्य पदक भी जालना के नाम
मोक्षिका नवमहालकर, अद्वैत विष्णु पेंढारे, कासिम कय्यूम शेख और अबरार यूसुफ खान ने रजत पदक जीते, जबकि बोधिसत्व विकास इंगले ने कांस्य पदक प्राप्त किया.
प्रशिक्षक निसार सय्यद का मार्गदर्शन
पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रशिक्षक निसार सय्यद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविंद देशमुख, प्रवीण पाचफुले, मोहम्मद नजीब, सय्यद शब्बीर और एडवोकेट शैलेश देशमुख ने सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
जिले के खेलप्रेमियों ने पदक विजेताओं की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.
संबंधित खबरें: जालना में मार्शल आर्ट खिलाड़ियों की पिछली सफलता. अन्य खबरें पढ़ें: खेल समाचार और जालना समाचार.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.















Leave a Reply