NewsNation Online

FireFly In News

जालना पुलिस का बड़ा एक्शन — जिले के 5 दुर्दांत अपराधी हद्दपार, गैंग गतिविधियों पर कसा शिकंजा

जालना पुलिस का बड़ा एक्शन — जिले के 5 दुर्दांत अपराधी हद्दपार, गैंग गतिविधियों पर कसा शिकंजा

जालना: जालना जिले में संगठित आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 कुख्यात और रेकॉर्डेड अपराधियों को जिले से हद्दपार कर दिया है। यह कदम पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल के आदेश पर सुनवाई के बाद उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय को कई ऐसे मामलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिनमें आरोपी बार-बार शरीर और संपत्ति के विरुद्ध अपराधों में लिप्त पाए गए थे। ये आरोपी टोली बनाकर गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे थे, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

एक वर्ष के लिए हद्दपार किए गए अपराधी (सदर बाजार थाना क्षेत्र):

  • मुकर्रम उर्फ लाला पिता जुम्मा खान (उम्र 32 वर्ष, निवासी टट्टुपुरा, जालना)
  • मोहसिन खान हुसैन खान (उम्र 35 वर्ष, निवासी मोरंडी मोहल्ला, जुना जालना)
  • मोहम्मद शोएब मोहम्मद इद्रीस (उम्र 32 वर्ष, निवासी कसबा विठ्ठल मंदिर, जुना जालना)

इन तीनों अपराधियों को जालना जिले की सीमा से 1 वर्ष के लिए बाहर किया गया है।

छह माह के लिए हद्दपार किए गए अपराधी (मंठा थाना क्षेत्र):

  • मोहसिन उर्फ उडीद रहमत कुरेशी (उम्र 28 वर्ष, निवासी इंद्रानगर, मंठा)
  • अमोल प्रकाश दांडेकर (उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक सम्राटनगर, मंठा)

इन दोनों को 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया है।

इस कार्रवाई में जिन अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही:

  • अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी
  • उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी
  • डीवायएसपी परतूर श्री दादाहरी चौरे
  • स्थानीय गुन्हे शाखा प्रमुख पोनि. श्री पंकज जाधव
  • थाना सदर बाजार पोनि. श्री संदीप भारती
  • मंठा पोलीस स्टेशन पोनि. श्री आर.डी. निकाळजे
  • अंमलदार रुस्तुम जैवाळ और सचिन राऊत

All rights reserved — http://www.newsnationonline.com


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading