शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ कुएं में गिरा; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, इलाके में दहशत
जालना | प्रतिनिधि
जालना जिले के अंबड तालुका अंतर्गत पाथरवाला बुर्द्रुक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकार की तलाश में निकला एक तेंदुआ किसान के खेत में स्थित कुएं में गिर पड़ा। तेंदुए के कुएं में फंसे होने की खबर मिलते ही गांव में भय का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान सतीश टोपे सुबह के समय अपने खेत में विद्युत मोटर चालू करने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो एक तेंदुआ मोटर की पाइप को पकड़कर पानी में तैरता हुआ नजर आया। यह दृश्य देखकर वे घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व अंबड के वनपाल बी. एम. पाटील ने किया। उनके साथ वन्यजीव बचाव प्रमुख आशीष जोशी, कैलास कदम, गणेश तुपे, शेषेराव राठोड़, संतोष राठोड़ सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने नागरिकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। करीब एक घंटे तक चले कड़े प्रयासों के बाद कुएं में पिंजरा उतारकर तेंदुए को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने में सफलता हासिल की गई।
इस पूरे अभियान में गांव के नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग किया। जिनमें सतिश टोपे, एडवोकेट संभाजी टोपे, रामेश्वर काटकर, विलास काले, गणपत खरात, हरिभाऊ विटोरे, अशोक फुलारे, धनंजय खरात, दीपक टोपे, अविनाश मडके, दीपक फुलारे, अर्जुन काटकर और भगवान काटकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर आगे की आवश्यक जांच और उपचार के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे रात के समय खेतों में अकेले न जाएं और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
📌 स्थानीय लोगों में भय का माहौल
तेंदुए के अचानक दिखाई देने से पाथरवाला बुर्द्रुक और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

- Nigel Farage: Man Charged Over Alleged Terror PlotJoshua Kerry, 28, faces a charge involving an alleged plot targeting Nigel Farage. AP reports calls for stronger protection for UK politicians.
- Oil Tanker Hit by Unknown Projectile Off Oman; Crew Reported SafeA crude-oil tanker was struck by an unidentified projectile off Oman, according to the United Kingdom Maritime Trade Operations agency.
- Worker Killed at Chile’s Radomiro Tomic Mine, Codelco Suspends Part of OperationsA mechanic was killed during maintenance work at Chile’s Radomiro Tomic copper mine, prompting Codelco to suspend operations in the affected area.
- Pickup Driver Surrenders After German Couple Killed at Thailand Pedestrian CrossingA pickup driver has surrendered to Thai police after a German couple were killed at a pedestrian crossing in Khao Lak.
- UK-Iranian Man Released on Bail in Investigation Into Suspected Plot at US-Run Air BaseA dual UK-Iranian national arrested in connection with an alleged plot involving a US-run military air base in England has been released on bail while the investigation continues.
