NewsNation Online

FireFly In News

जालना में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़ — सदर बाजार पुलिस की रेड में 1.57 लाख का माल जब्त

जालना में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़!

सदर बाजार पुलिस की बड़ी रेड — 1.57 लाख का माल जब्त, दो सटोरिये गिरफ्तार

Jalna IPL Betting News | IPL Satta Jalna | Crime News Jalna

जालना : जालना शहर में आईपीएल सट्टेबाजी करने वालों के लिए बड़ा झटका! सदर बाजार पुलिस थाना अंतर्गत डीबी पथक की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर सट्टा खेलते दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1 लाख 57 हजार रुपये कीमत का सट्टा संबंधित माल जब्त किया है.

ऐसे हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2025 को पुलिस उपनिरीक्षक शैलेश म्हस्के को मिली पक्की जानकारी के बाद अंजाम दी गई.

जानकारी के मुताबिक —

  • स्वप्नील राजेश राठी (25 वर्ष, निवासी शोला चौक, जालना)
  • कुणाल मोहन खाकीवाले (21 वर्ष, निवासी गवलीपुरा, जालना)

यह दोनों युवक मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे थे.

यह मिला सामान

  • ₹2,000 नकद
  • 2 मोबाइल फोन
  • आईपीएल सट्टा से जुड़े रिकॉर्ड

पुलिस टीम की कार्रवाई

यह छापा जुना मोंढा इलाके में पुलिस निरीक्षक संदीप भारती के मार्गदर्शन में मारा गया.

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जालना के प्रसिद्ध बुक्की शौर्य घोसले के इशारे पर सट्टा चला रहे थे.

टीम में शामिल अधिकारी

  • पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल
  • अपर पुलिस अधीक्षक आपूष नोपाणी
  • उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी
  • पुलिस निरीक्षक संदीप भारती
  • डीबी पथक प्रमुख उपनिरीक्षक शैलेश म्हस्के
  • पुलिस कर्मचारी रामप्रसाद रंगे, जगन्नाथ जाधव, पटेल, दुर्गेश गोफणे, अजीम शेख, गणेश तेजनकर

#JalnaCrimeNews #IPLBattingRaid #JalnaPoliceAction #IPLBettingJalna #IPLNews2025

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading