NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना:छेडछाड़ से तंग आकर कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Jalna: College student commits suicide after being harassed

जालना जिले के अंबड में हुई दर्दनाक घटना, इलाके में फैली सनसनी

जालना: जिले के अंबड में एक कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

छात्रा के दादा शिवाजीराव चव्हाण ने आरोप लगाया है कि एक युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ और धमकियों से तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया। आरोपी युवक द्वारा मृतक छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़ा गया था। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले मृतक छात्रा को छेड़ने वाले युवकों द्वारा धमकियां भी दी गई थीं।

युवकों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ के मामले में पहले भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।  मृतक छात्रा को यह शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा था। इसी उत्पीड़न से तंग आकर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

इस मामले में अंबड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। अंबड में हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे जालना जिले में सनसनी फैल गई है।

जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist from Jalna, Maharashtra, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues. He is the district representative for the Hindi daily Navbharat (earlier Lokmat Samachar), Publisher & Editor of NewsNation Online (Rashmi Media House) and editor of ImranJalna.com, an Islamic knowledge website. He is also a teacher.