NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना बस स्टैंड के पास अवैध देह व्यापार स्थल पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जालना बस स्टैंड के पास अवैध देह व्यापार स्थल पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जालना बस स्टैंड के पास अवैध देह व्यापार स्थल पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया

जालना: बस स्टैंड के पास स्थित दुर्गा लॉज में चल रहे अवैध देह व्यापार पर पुलिस ने शनिवार रात को बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में तीन पुरुष आरोपी गिरफ्तार किए गए और तीन पीड़ित महिलाओं को सुधारगृह भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित लगभग ₹32,000 की सामग्री जब्त की। यह कार्रवाई स्थानीय गुन्हा शाखा की टीम और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव को निर्देश दिए थे। छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि लॉज संचालक महेश कदम आर्थिक लाभ के लिए बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध देह व्यापार करवा रहा था।

पुलिस ने लॉज मैनेजर कल्याण अंकुश लोखंडे (36), ग्राहक नितीन संजय साबले (19) और विकास राजेभाऊ काकड़ (23) को मौके पर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और कंडोम सहित लगभग ₹32,000 मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाने में महिला अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

jalna-bus-stand-illegal-deh-vyapar-chhapa

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading