NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना में मानवता शर्मसार — चौथी बेटी होने पर माता-पिता ने मासूम को मार डाला | Chandan Zira Police Crime News | NewsNationOnline

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

चौथी बेटी होने पर मासूम को माता-पिता ने ही मार डाला, पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्थान: बदनापुर तहसील, असरखेडा गांव | दिनांक: 12 अप्रैल 2025

हाइलाइट: तीन माह की बच्ची का कुएं से शव बरामद, चौथी बेटी होने पर माता-पिता ने खुद की हत्या, चंदनझिरा पुलिस की सतर्कता से हुआ खुलासा।

जालना जिले की बदनापुर तहसील के असरखेडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। 12 अप्रैल को गांव के पास स्थित एक कुएं में तीन माह की एक मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चंदनझिरा पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की और तीन महीने में जन्मी सभी बच्चियों और उनके माता-पिता की जानकारी इकट्ठा की। हवलदार जितेंद्र तागवाले ने गारवाडी तांडा और आस-पास के क्षेत्रों से नवजात बच्चियों का डाटा जुटाया।

जांच में सामने आया कि गारवाडी तांडा निवासी सतीश पंडित पवार और उसकी पत्नी पूजा पवार चौथी संतान के रूप में फिर से बेटी होने पर मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव झेल रहे थे। इस दबाव में आकर उन्होंने अपनी ही तीन महीने की बेटी को मोटरसाइकिल से लाकर कुएं में फेंक दिया।

इतना ही नहीं, सतीश ने घटना के बाद अपनी पत्नी को वखारी वडगांव (तालुका जालना) छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अपराध का खुलासा किया।

पुलिस टीम का विशेष योगदान:
पुलिस अधीक्षक अजय बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, एसडीपीओ अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सम्राटसिंह राजपूत, हवलदार जितेंद्र तागवाले, उपनिरीक्षक सचिन सानप, एम.बी. स्कॉट, मदन बहुरे, प्रशांत देशमुख, रवी देशमुख, कृष्णा तंगे और राजू पवार की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

यह मामला न सिर्फ समाज में बेटियों को लेकर अब भी फैली रूढ़ियों का कड़वा सच उजागर करता है, बल्कि यह भी प्रश्न उठाता है — क्या बेटियाँ आज भी हमारे समाज में बोझ समझी जाती हैं?

#CrimeNews #JalnaNews #GirlChildRights #NewsNationOnline

© All rights reserved | http://www.newsnationonline.com


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights