NewsNation Online

FireFly In News

ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश — महिला द्वारा लिफ्ट लेकर बुजुर्ग को फंसाने वाली गिरोह गिरफ्तार, ₹4.40 लाख का माल जब्त

ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश — महिला द्वारा लिफ्ट लेकर बुजुर्ग को फंसाने वाली गिरोह गिरफ्तार, ₹4.40 लाख का माल जब्त

जालना : जालना जिले के अंबड में एक संगठित ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल ₹4,40,000 मूल्य का माल जब्त किया गया है, जिसमें नकद चेक, मोबाइल, सोने की अंगूठी और एक कार शामिल है। यह कार्रवाई स्थानीय गुन्हे शाखा और अंबड पुलिस थाने की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

क्या है पूरा मामला?

जगन्नाथ पांडुरंग नागरे(उम्र 56), निवासी समर्थनगर, जालना ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले उन्होंने एक अज्ञात महिला को अंबड चौफुली से पानी की टाकी तक अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। महिला ने उन्हें बताया था कि वह आयुर्वेदिक दवाएं बेचती है। इसी बहाने नागरे ने लिवर की दवा मंगाने की बात कही और महिला ने उन्हें 14 अप्रैल को अंबड में घर बुलाया।

जब नागरे वहां पहुंचे तो महिला ने उन्हें घर के अंदर बुलाकर अपने साथी एक पुरुष और दूसरी महिला के साथ मिलकर अर्धनग्न फोटो खींचे और ₹3.5 लाख की मांग करते हुए धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी। दबाव में आकर नागरे ने ₹1 लाख की फोनपे ट्रांसफर की और ₹2.5 लाख का चेक दिया। साथ ही महिला ने उनकी सोने की अंगूठी और आधार कार्ड भी रख लिया।

पुलिस ने कैसे दबोचा गैंग?

शिकायत मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी ने पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव को एक विशेष टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जानकारी मिली कि आरोपी अंबड चौफुली पर पैसे लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने 16:15 बजे जाल बिछाया और आरोपी महिला उषा अशोक भुतेकर (32) और आरोपी पुरुष गोकर्ण पंडीतराव जोशी (35) को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जब्त सामग्री:

  • ₹2.5 लाख का चेक
  • ₹20,000 कीमत की सोने की अंगूठी
  • ₹4 लाख कीमत की मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार
  • ₹20,000 के दो मोबाइल फोन

कुल जब्त मूल्य: ₹4,40,000

इसके अलावा आरोपी महिला सुरेखा विजय पवार (32), निवासी बालानगर को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ अंबड पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सफल कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय अधिकारी विशाल खांबे, और अंबड थाने के प्रभारी सिद्धार्थ बारवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें स्थानीय गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव और उनकी टीम के कई सदस्य शामिल रहे।


© http://www.newsnationonline.com | All Rights Reserved


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading