NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

बैंक में चेक धोखाधड़ी और दस्तावेज़ चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

बैंक में चेक धोखाधड़ी और दस्तावेज़ चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

जालना: स्नेहश्री मल्टीस्टेट बैंक अंबड शाखा में हुए चेक धोखाधड़ी और दस्तावेज़ चोरी के गंभीर मामले में अंबड पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संबंध में अंबड पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता जगन्नाथ गणेश तिकांडे (33 वर्ष), निवासी शेवगा, तहसील अंबड, जिला जालना ने बताया कि उन्होंने निजी कार्य के लिए स्नेहश्री मल्टीस्टेट पतसंस्था से ऋण लिया था। इसके लिए उन्होंने बैंक मैनेजर सुनील बाप्पासाहेब कुढेकर को छह कोरे चेक सौंपे थे। ऋण चुकाने के बाद जब उन्होंने अपने चेक वापस मांगे, तो बैंक प्रबंधन ने टालमटोल की और चेक वापस नहीं किए।

बाद में पता चला कि बैंक मैनेजर और उसके साथियों ने नकली आधार कार्ड का उपयोग कर ₹65,000 की धोखाधड़ी कर ली। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी बैंक मैनेजर सुनील कुढेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: भोकरदन उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के ई-मेल पर भेजा फर्जी पत्र, सोनगिरी के युवक पर मामला दर्ज

पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने आदर्श आनंद मस्के (21), प्रशांत प्रकाश बरडे (20) और शुभम कांता सोनवणे के साथ मिलकर साजिश रचते हुए बैंक की जालना रोड शाखा से पांच कंप्यूटर, एक प्रिंटर, 800 ऋण फाइलें और लगभग 5000 कोरे चेक चोरी किए।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदर्श मस्के और प्रशांत बरडे को ढूंढ निकाला और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ₹65,000 नकद, दो फाइलें और 12 कोरे चेक बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी चेक और फाइलें खेत में जला दी गई तथा कंप्यूटर व प्रिंटर को जोगलादेवी बांध में फेंक दिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से वह सामग्री भी बरामद की है।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

इसके अलावा, ए.एम. ग्राफिक्स नामक स्थान से नकली आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त CPU, मॉनिटर और प्रिंटर भी जब्त किए गए हैं।

तीनों आरोपियों को दिनांक 25 मार्च 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 मार्च 2025 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय अधिकारी विशाल कृष्णा खांबे, और परि. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बारवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल गुरले और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

टीम में पोहेकॉ विष्णु चव्हाण, दीपक पाटील, सागर बाविस्कर, स्वप्निल भिसे, अरुण मुंडे, अशोक भांगल और होमगार्ड राजेश शिंदे शामिल रहे।




जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNation Online Desk
The NewsNation Online Desk reports news from Jalna, Marathwada, Maharashtra, India and the world in Hindi, English, Marathi and Urdu. Stories are checked against official sources and published under our editorial standards.