NewsNation Online

FireFly In News

हजूर साहिब नांदेड से फिरोजपुर तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू — जानिए पूरा रूट और टाइमटेबल

हजूर साहिब नांदेड से फिरोजपुर तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

हजूर साहिब नांदेड से फिरोजपुर तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

नांदेड, 11 जून 2025: दक्षिण मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग, नांदेड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड (महाराष्ट्र) से फिरोजपुर कैंट (पंजाब) के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 14622/14621) की शुरुआत की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार दोनों दिशाओं में चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 14622: फिरोजपुर कैंट से हजूर साहिब नांदेड

  • प्रारंभिक दिनांक: 13 जून 2025 (शुक्रवार)
  • प्रस्थान: दोपहर 01:25 बजे (फिरोजपुर कैंट)
  • गंतव्य: रविवार सुबह 03:30 बजे (हजूर साहिब नांदेड)
  • रूट: फरीदकोट, कोट कपूरा, भटिंडा, मानसा, जाखल, धमतन साहिब, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, सेलू, परभणी, पूर्णा

गाड़ी संख्या 14621: हजूर साहिब नांदेड से फिरोजपुर कैंट

  • प्रारंभिक दिनांक: 15 जून 2025 (रविवार)
  • प्रस्थान: सुबह 11:50 बजे (हजूर साहिब नांदेड)
  • गंतव्य: मंगलवार सुबह 04:30 बजे (फिरोजपुर कैंट)
  • रूट: पूर्णा, परभणी, सेलू, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, धमतन साहिब, जाखल, मानसा, भटिंडा, कोट कपूरा, फरीदकोट

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे जिनमें शामिल हैं:

  • द्वितीय वातानुकूलित (AC 2-tier)
  • तृतीय वातानुकूलित (AC 3-tier)
  • द्वितीय शयनयान (Sleeper)
  • सामान्य श्रेणी (General)

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, धार्मिक एवं क्षेत्रीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह सेवा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading