23 गैर-इस्लामिक देशों ने इजरायल को दी चेतावनी — सैन्य विस्तार और सहायता रोकने पर जताया विरोध
वॉशिंगटन/तेल अवीव | विशेष अंतरराष्ट्रीय संवाददाता
इज़रायल द्वारा गाज़ा में सैन्य कार्रवाई और मानवीय सहायता पर पाबंदियों को लेकर वैश्विक स्तर पर गैर-इस्लामिक देशों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कुल 23 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए चेतावनी दी कि अगर इज़रायल ने सैन्य विस्तार बंद नहीं किया और भूख से मर रही आबादी को सहायता देना बंद रखा, तो वे ठोस कदम उठाएंगे।
किन 23 देशों ने दी कड़ी चेतावनी?
इस बार विरोध जताने वाले देश पूरी तरह गैर-इस्लामिक हैं:
- ऑस्ट्रेलिया
- ब्रिटेन
- कनाडा
- न्यूजीलैंड
- डेनमार्क
- एस्टोनिया
- फिनलैंड
- आइसलैंड
- आयरलैंड
- इटली
- जापान
- लातविया
- लिथुआनिया
- लग्जमबर्ग
- नीदरलैंड
- नॉर्वे
- पुर्तगाल
- स्लोवेनिया
- स्पेन
- स्वीडन
नेतन्याहू का तीखा जवाब
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन देशों की आलोचना का जवाब देते हुए कहा:
“ये देश हमसे उस युद्ध को रोकने की मांग कर रहे हैं जिसे हम अपनी सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। वे चाहते हैं कि हम हमास आतंकवादियों को तबाह करने से पहले ही रुक जाएं।”
नेतन्याहू ने साफ कहा कि युद्ध तभी रुकेगा जब:
- बंधक रिहा कर दिए जाएं,
- हमास आत्मसमर्पण करे,
- गाजा से आतंकवादियों की पूरी तरह वापसी हो।
उन्होंने कहा, “जंग कल ही खत्म हो सकती है, बशर्ते इन शर्तों को पूरा किया जाए।”

