NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

Ranveer Singh Dance Video: गणपति उत्सव में रणवीर-दीपिका की एंट्री से छाया जादू, सोशल मीडिया पर तस्वीरें-वीडियो तेजी से वायरल

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Ranveer Singh Dance Video: लंबे समय बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में नज़र आए। दीपिका जहाँ बेटी दुआ की देखभाल में व्यस्त रहती हैं, वहीं रणवीर अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों हाल ही में अंबानी परिवार की गणपति समारोह में पहुंचे, जहाँ से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस मौके पर दोनों का पारंपरिक लुक लोगों को काफी पसंद आया। दीपिका भूरे रंग का एम्ब्रॉइडरी वाला कुर्ता पहने नज़र आईं, जबकि रणवीर धोती और कुर्ते में बेहद आकर्षक लगे। खास बात यह रही कि रणवीर का क्लीन शेव लुक भी चर्चा में रहा।

‘देवा श्री गणेशा’ पर झूमे रणवीर सिंह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह पूरे जोश और खुशी के साथ ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर गणेशोत्सव की रौनक और अलग ही चमक झलक रही थी। डांस के दौरान वे मंच पर मौजूद गायक से गले मिलते हैं और पूरे जोश से “गणपति बप्पा मोरया” का जयकारा लगाते हैं। इसके बाद वहाँ मौजूद एक मेहमान भी रणवीर के साथ थिरकने लगता है। यह वीडियो देखने वालों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है और लोग रणवीर की एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

फैंस की प्रतिक्रियाएँ

रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “यह वही इंसान है जिसे असली तरीके से त्योहार मनाना आता है।” तो किसी ने कहा, “अगर आप किसी त्योहार में जान डालना चाहते हैं तो रणवीर सिंह को बुलाइए।” सोशल मीडिया पर फैन्स उनके डांसिंग स्किल्स और एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं दीपिका का सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक भी सबका ध्यान खींच रहा है। कई लोगों का कहना है कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी जब भी साथ आती है तो माहौल और भी खास हो जाता है।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

यह भी पढ़ें: एवेंजर्स डूम्सडे की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू, 17 दिसंबर को अमेरिका से एक दिन पहले होगी रिलीज

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म धुरंधर में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। फिल्म से रणवीर का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें वे लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज़ दर्शकों को अब तक देखे गए सभी लुक्स से अलग और बेहद दमदार लग रहा है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर पहले से ही इसके लिए बेसब्री दिखाई दे रही है। इस बीच, अंबानी परिवार के गणपति समारोह में रणवीर और दीपिका की मौजूदगी ने उनके प्रशंसकों को दोगुनी खुशी दे दी है।

यह भी पढ़ें:
➤ रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 20’ में याद की फायरिंग की घटना, बोले—‘हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं’
➤ फायरिंग की घटना के कुछ दिन बाद टाइगर श्रॉफ ने ₹9 करोड़ में बेचा मुंबई का अपार्टमेंट: रिपोर्ट
➤ करीना कपूर के कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस

जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNation Online Desk
The NewsNation Online Desk reports news from Jalna, Marathwada, Maharashtra, India and the world in Hindi, English, Marathi and Urdu. Stories are checked against official sources and published under our editorial standards.