NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

पोदार प्रेप में वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न: खेलों के माध्यम से बच्चों में जीवन कौशल का विकास

Annual Sports Festival concluded at Podar Prep: Development of life skills in children through sports

जालना:जालना स्थित पोदार प्रेप स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेते हुए न केवल अपने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण कौशल भी सीखे. 
कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘जंबो लाइफ स्किल्स एडवेंचर’  थी, जिसके तहत रोचक और रचनात्मक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.

स्कूल की मुख्याध्यापिका जयश्री शाह ने बताया कि इस थीम के माध्यम से बच्चों को रोमांचक और मजेदार दौड़ों के जरिए आत्मविश्वास, टीमवर्क, समय प्रबंधन और धैर्य जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करने का अवसर मिला.

खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 

इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल उपक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया. 
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों और अभिभावकों के सहयोग व भागीदारी की सराहना की. उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम के अथक प्रयासों को दिया.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading