Anju Pahade honoured with Sifa Book of Records award
जालना : जालना शहर की रेकी ग्रैंड मास्टर अंजू आनंद पहाडे को सिफा बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा नारी सम्मान और गौतम बुद्ध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
सोफिया भाभा सभागृह, ब्रीच कैंडी, मुंबई में रविवार (दिनांक 01) को आयोजित 5वें विश्व स्तरीय पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन में अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. मधु कृष्णन, कजाकिस्तान के कुलपति डॉ. डेम माहुल, श्रीलंका के सर रोशन मधुमगे और सर सुगथ कोटिकाउंडवा ने अंजू पहाडे को यह पुरस्कार प्रदान किया.

अंजू पहाडे ने हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन नेशनल संस्था से रेकी ग्रैंड मास्टर कोर्स मंजूषा टंडेकर के मार्गदर्शन में पूरा किया है. वे जालना शहर में अहिंसा डिवाइन फाउंडेशन के माध्यम से जैन रेकी, नारायण रेकी और जापानीज रेकी का प्रशिक्षण दे रही हैं.
पुरस्कार मिलने पर ओमप्रकाश पहाडे, जयेश पहाडे, सुधीर पहाडे, सुरेंद्र पहाडे, नरेंद्र पहाडे सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने अंजू पहाडे को बधाई दी है.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply