NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

“बजट 2024: व्यापारियों और उद्यमियों के लिए बूस्टर डोज़ – सतीश पंच”

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

“Budget 2024: Booster dose for traders and entrepreneurs – Satish Panch”

जालना/प्रतिनिधि – कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महाराष्ट्र राज्य उपाध्यक्ष और जालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पंच ने केंद्रीय बजट पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और मध्यमवर्गीयों के लिए किसी बूस्टर डोज़ से कम नहीं है। कर छूट में वृद्धि, स्टार्टअप्स को सपोर्ट और MSME के लिए नई सहूलियतें देश की आर्थिक वृद्धि को नई रफ्तार देंगी।

बिजनेस ग्रोथ को नई ऊंचाई
छोटे दुकानदारों, मध्यमवर्गीयों और कर्मचारियों के लिए आयकर छूट सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ाना एक क्रांतिकारी कदम है। साथ ही, MSME सेक्टर की सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये और स्टार्टअप ग्रोथ के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक की सुविधा व्यापार क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी।

सतीश पंच

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत
वरिष्ठ नागरिकों को 50,000 रुपये तक की कर छूट, होम लोन में 6 लाख रुपये तक की छूट और कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान आर्थिक मजबूती का संकेत देता है।

व्यापारी वर्ग के लिए खुशखबरी
बजट में व्यापार, उद्योग, कृषि, कपड़ा व्यवसाय, लघु उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्थानीय व्यवसायों के लिए बड़े लाभ दिए गए हैं। सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए उठाए गए ये कदम अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। CAIT ने इस बजट को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि यह आर्थिक स्थिरता और व्यापारिक उन्नति के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights