जालना में आवारा कुत्तों के हमले से मासूम संध्या की मौत
— SDPI ने मनपा को ठहराया दोषी, की कड़ी कार्रवाई की मांग
जालना | विशेष प्रतिनिधि रिपोर्ट
जालना शहर के गांधीनगर इलाके में 6 मई 2025 को हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। 8 वर्षीय मासूम संध्या प्रभुदास पाटोले पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। यह दुखद घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि जालना नगर प्रशासन की लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण भी बन गई है।
SDPI का विरोध और संवेदना:
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), जालना के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पार्टी ने इस घटना के लिए जालना महानगरपालिका को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
एड. खुर्रम खान ने कहा: “महानगर पालिका प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, नागरिकों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर प्रशासन समय रहते जागता, तो संध्या की जान बचाई जा सकती थी।”
SDPI द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन:
- नगर आयुक्त, उपायुक्त और स्वच्छता निरीक्षक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
- मृतक बच्ची के परिवार को तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
- मनपा आयुक्त को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए।
- आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हेतु त्वरित अभियान चलाया जाए।
- 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर SDPI खुद कुत्तों को पकड़कर मनपा कार्यालय परिसर में छोड़ेगी।
SDPI ने इस घटना की स्वतंत्र व निष्पक्ष न्यायिक जांच की भी मांग की है ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके। पार्टी ने दो टूक कहा कि यह मामला सिर्फ एक बच्ची की मौत का नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा की विफलता का प्रतीक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित: इरफान खान, मसूद बागवान, सय्यद कलीम, वसीम शेख, मोहम्मद अखलाक और अन्य पार्टी पदाधिकारी।
© 2025 http://www.newsnationonline.com | इस समाचार को बिना अनुमति कॉपी करना वर्जित है।

- विश्व मधुमेह दिवस पर जालना के डॉ. राजेश सेठिया का सम्मान, एक लाख की जांचविश्व मधुमेह दिवस पर रुबी हॉस्पिटल के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सेठिया को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सम्मानित किया गया।
- जालना में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, चौक को नाम और भव्य पुतले का ऐलानजालना के कसबा में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। उपमहापौर राजेश राउत ने शहर के एक चौक को उनका नाम देकर भव्य पुतला लगाने की घोषणा की।
- गंगा कदम की नाबाद 122 रनों की पारी, मराठवाड़ा दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट का चैंपियनजालना में पहली राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कप्तान गंगा कदम की नाबाद 122 रनों की पारी से मराठवाड़ा ने विदर्भ को 19 रन से हराया।
- बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जालना में भाजपा ने किया नमनभगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा जालना महानगर की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष भास्कर आबा दानवे मौजूद रहे।
- जालना के विसर्जन कुंड पर उत्तर भारतीयों ने उत्साह से मनाया छठ पूजा पर्वजालना के विसर्जन कुंड पर उत्तर भारतीय नागरिकों ने छठ पूजा बड़े उत्साह से मनाई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और महापौर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















