NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

Tecno Pova Slim 5G: धांसू फीचर्स और सुपर स्लिम डिजाइन, क्या ये मार्केट का नया गेम चेंजर बनेगा?

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Tecno Pova Slim 5G: चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने भारत में अपना अब तक का सबसे पतला फोन Pova Slim 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन सिर्फ 5.95mm पतला है, जिसकी वजह से यह प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है। इसके बैक पैनल पर दिया गया यूनिक कैमरा डिज़ाइन इसे और भी खास बनाता है। फोन में यूज़र्स को Ella AI Assistant, IP64 रेटिंग और नेटवर्क न होने पर भी कॉलिंग सपोर्ट जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

कीमत और उपलब्धता

टेक्नो पोवा स्लिम 5G केवल एक स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है – 8GB RAM + 128GB स्टोरेज। इसकी कीमत ₹19,999 रखी गई है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन – कूल ब्लैक, स्काई ब्लू और स्लिम व्हाइट में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 8 सितंबर से Amazon इंडिया और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

Tecno Pova Slim 5G: धांसू फीचर्स और सुपर स्लिम डिजाइन, क्या ये मार्केट का नया गेम चेंजर बनेगा?

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है और सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

टेक्नो पोवा स्लिम 5G Android 15 बेस्ड HiOS 15 पर काम करता है। साथ ही इसमें कई AI फीचर्स जैसे Ella AI Assistant, AI Call Assistant, AI Writing, AI Image Editing और Privacy टूल्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:
➤ POCO F9 Ultra Launch: 200MP कैमरा, 8050mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ धांसू फ्लैगशिप फोन
➤ Nothing Phone (4b) का डिजाइन हुआ रिवील, 7 जुलाई को होगा धमाकेदार लॉन्च
➤ Foldable iPhone की कीमत फीचर्स और कूलिंग सिस्टम से जुड़ा बड़ा अपडेट

जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNation Online Desk
The NewsNation Online Desk reports news from Jalna, Marathwada, Maharashtra, India and the world in Hindi, English, Marathi and Urdu. Stories are checked against official sources and published under our editorial standards.