NewsNation Online

FireFly In News

बैलों की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई! गौरक्षकों की मुस्तैदी से 13 बैल मुक्त, 5 पर केस दर्ज

Big action on illegal smuggling of bulls! 13 bulls freed due to vigilance of cow protectors, case registered against 5

जालना: बदनापुर में जालना-छत्रपती संभाजीनगर मार्ग पर अवैध पशु तस्करी का बड़ा मामला सामने आया, जहां दो वाहनों में 13 बैलों की तस्करी की जा रही थी. लेकिन इससे पहले कि यह गाड़ी अपने गंतव्य तक पहुंच पाती, गौ-रक्षकों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस अवैध कारोबार पर शिकंजा कस दिया गया.

गौ-रक्षा प्रमुख राहुल वर्तले, विशाल वाघमारे, रोहित जाधव और किशोर माधवले की टीम को जब इस अवैध गतिविधि की जानकारी मिली, तो उन्होंने दोनों गाड़ियों का पीछा कर उन्हें रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही बदनापुर पुलिस हरकत में आई और देवगांव फाटा क्षेत्र में नाकाबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया. तलाशी में एक गाड़ी में 6 और दूसरी में 7 बैल पाए गए.

*5 पर केस दर्ज, वाहन जब्त!

बदनापुर पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं, और 13 बैलों को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में रखा गया है. 


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading