NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

“रहेमानगंज में जुए के अड्डे पर छापा: 11 गिरफ्तार, ₹4.34 लाख का मुद्देमाल जब्त”

रहेमानगंज में जुए के अड्डे पर छापा: 11 गिरफ्तार, ₹4.34 लाख का मुद्देमाल जब्त

रहेमानगंज में जुए के अड्डे पर छापा: 11 गिरफ्तार, ₹4.34 लाख का मुद्देमाल जब्त

जालना: शहर के रहेमानगंज इलाके में सदर बाजार पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच (डीबी) ने 31 जुलाई 2025 को एक बड़े जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब आरोपी ताश के “तीर्रट” नामक जुए का खेल खेल रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक शैलेश म्हस्के को जानकारी मिली थी कि महेश बिरादार नामक व्यक्ति के घर की ऊपरी मंजिल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी के लिखित आदेश और पुलिस निरीक्षक संदीप भारती के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने शाम 5:37 बजे उक्त स्थान पर छापा मारा।

मौके पर मगनसिंग राजपूत, राजू इंगले, शेख हसन, नईम खान, फतेह मोहम्मद, करन राजपूत, मच्छिद्र पांडव, महेश बिरादार, शेख आसीफ, अबूबकर कुरेशी और संतोष म्हस्के को रंगेहाथ पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने ₹17,000 नकद, 11 मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिलें जब्त कीं। कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत ₹4,34,000 आंकी गई है।

इस कार्रवाई के संबंध में सदर बाजार पुलिस थाना में महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बन्सल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी तथा निरीक्षक संदीप भारती के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी में डीबी पथक के उपनिरीक्षक शैलेश म्हस्के के साथ जगन्नाथ जाधव, नजीर पटेल, दुर्गेश गोफणे, गणेश तेजनकर, राहुल कटकम, दांडगे और चालक सद्दाम सैय्यद शामिल थे।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading