जालना: मामूली विवाद ने ली 22 वर्षीय युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार
जालना, 15 जुलाई:
जालना जिले के बेथलेम गांव में मंगलवार शाम एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां 22 वर्षीय युवक रोहित प्रकाश निर्मळ की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
यह घटना शाम करीब पांच बजे की है, जब रोहित और अभिषेक निर्मळ के बीच किसी छोटे से मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अभिषेक ने रोहित का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अभिषेक निर्मळ को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य रुग्णालय भेजा है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
रिपोर्ट: जालना प्रतिनिधि

